फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दिन बारिश, आधी धूप, शाम को फिर बादल

विज्ञापन
हल्द्वानी में प्रात: हो रही रिमझिम बरसात के बीच छाता लेकर गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम विभाग की संभावना सही साबित हुई। सोमवार तड़के हवा चलने के साथ रिमझिम बारिश ने आम लोगों के अलावा किसानों और उनकी फसलों को भी बड़ी राहत दी। मंगलवार को भी मौसम खराब रहेगा। गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से दोपहर तक बारिश शुरू। रिमझिम बारिश से खेतों को बड़ी राहत मिली। हवा के कारण ठंड भी इतनी हुई कि तापमान भी आठ डिग्री नीचे पहुंच गया। दोपहर बाद कुछ देर धूप निकली लेकिन शाम को काले बादलों ने फिर डेरा डाल लिया। मौसम विभाग ने पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान आठ डिग्री नीचे 28.4 और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में तापमान 10 डिग्री नीचे तक पहुंच गया और 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम 8.7 डिग्री सेल्सियस तक गया।
-----
खरीफ की फसलों को मिलेगा लाभ
कृषि विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों के अलावा मैदानी क्षेत्रों के लिए बारिश बड़ी राहत लेकर आई। मुख्य कृषि अधिकारी विकेश यादव ने बताया खेतों में नमी आने से बुआई वाली खरीफ की फसलों धान, मडुवा, झिंगोरा, उड़द, गहत के लिए यह बारिश लाभकारी रहेगी।
विज्ञापन

--------
जायद की फसल और फलों में बढ़ेगा रस
मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश सारे फलों के लिए फायदेमंद है। फलों में लीची, आम, आडू, प्लम, खुबानी, सेब के अलावा जायद की कद्दू, लौकी, भिंडी, करेला, ककड़ी के लिए भी लाभकारी है।
--------------
12 साल में एक बारिश में आठ डिग्री नीचे गिरा तापमान
हल्द्वानी। बारिश और ठंडी हवा के कारण मई माह में 12 सालों में तापमान एकाएक इतना नीचे नहीं गया लेकिन सोमवार को हुई बारिश से तापमान आठ डिग्री तक नीचे (28.4) चला गया। वहीं बारिश भी 23 मई को 2016 के बाद 2022 में हुई।
विज्ञापन

वर्ष ----- तापमान अधिकतम
12 साल में सबसे ठंडा रहा 23 मई
2022 - 28.4 ( सबसे कम तापमान)
2021 - 34
2020 - 39.2
2019 - 41.5
2018 - 39.4
2017 - 37.5
2016 - 34.5
2015 - 42
2014 - 39.5
2013 - 38.5
2012 - 41.2
2011 - 33.6
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें