फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा: हल्द्वानी हिंसा में नहीं मारा गया था प्रकाश कुमार, पुलिसकर्मी ने की थी हत्या; SSP ने खोला राज

Thu, 15 Feb 2024 08:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एसएसपी ने कहा कि बनभूलपुरा में हुए दंगे के दौरान प्रकाश कुमार नाम के एक युवक की भी मौत हुई थी, लेकिन जब पुलिस ने मामले में जांच की तो यह बात सामने आई कि दंगों में प्रकाश कुमार की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी हिंसा मामले को लेकर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एसएसपी ने कहा कि बनभूलपुरा में हुए दंगे के दौरान प्रकाश कुमार नाम के एक युवक की भी मौत हुई थी, लेकिन जब पुलिस ने मामले में जांच की तो यह बात सामने आई कि दंगों में प्रकाश कुमार की मौत नहीं हुई। एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि अवैध संबंधों में रंदिश के कारण प्रकाश कुमार की हत्या कराई गई थी। 
विज्ञापन


हत्या में पुलिस कांस्टेबल, उसकी पत्नी और साले सहित अन्य ने मिलकर की। एसएसपी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल की पत्नी से प्रकाश के अवैध संबंध थे, इस बीच हत्या कर दंगे में मौत दिखाने की साजिश इनके द्वारा रची गई। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें