फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: 29 सितंबर को बदलेगी हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था, पुलिस ने जारी किया नया प्लान

Mon, 28 Sep 2026 11:41 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव और मतगणना के मद्देनजर 29 सितंबर को हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है, जिसके तहत तिकोनिया से एमबीपीजी तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव और मतगणना के मद्देनजर 29 सितंबर को शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों को शहर के बाहर से निकाला जाएगा वहीं सुबह से लेकर चुनाव संपन्न होने तक तिकोनिया से एमबीपीजी तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। वाहनों की पार्किंग एमबी इंटर कॉलेज में रहेगी।

यह रहेगी व्यवस्था

 

  • बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा पहुंचेंगे।
  • रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट कर वाया तीनपानी नारीमन तिराहा भेजा जाएगा।
  • कालाढूंगी की तरफ जाने वाले वाहनों को पंचायत घर तिराहा से आरटीओ रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहन नरीमन तिराहा से गौलापार रोड होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।
  • रोडवेज और केमू बसें भी नारीमन तिराहा से गौलापार रोड, इंद्रानगर गेट-शनिबाजार रोड, मंडी और सिंधी चौराहा होते हुए स्टेशन पहुंचेंगी।

 

शहर के अंदर की व्यवस्था

विज्ञापन

काठगोदाम से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को कॉलटैक्स-हाइडिल तिराहा से पनचक्की तिराहा, चंबल पुल, लालडांठ तिराहा या ऊंचापुल चौराहा से भेजा जाएगा। आवास विकास तिराहा से आने वाले वाहनों को ठंडी सड़क और तिकोनिया चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। हल्द्वानी से काठगोदाम जाने वाले वाहन तिकोनिया चौराहा, कैनाल रोड, कुल्यालपुरा चौराहा, पानी की टंकी और पनचक्की चौराहा होते हुए जाएंगे।

 

तीन जगह बनाए जीरो जोन
मतगणना के दौरान दुर्गा सिटी सेंटर तिराहा से महारानी होटल तिराहा, कुल्यालपुरा चौराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा और कलावती चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा तक जीरो जोन रहेगा। इन मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें