फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी की रातें नैनीताल और मुक्तेश्वर से भी ज्यादा सर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम में परिवर्तन की वजह से मैदानी इलाकों में रात के समय सामान्य से ज्यादा ठंड हो रही है। न्यूनतम तापमान में भी असामान्य रूप से गिरावट दर्ज की जा रही है। आलम यह है कि रात के समय तापमान मैदानी इलाकों में पहाड़ी इलाकों से भी नीचे चला जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार, हल्द्वानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, नैनीताल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा और मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान मुक्तेश्वर और नैनीताल से भी कम है। हल्द्वानी और अन्य मैदानी इलाकों में रात के समय ठंडी हवाएं चल रहीं हैं।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मौसम साफ होने की वजह से दिन में तापमान अधिक हो रहा है। रात और दिन के तापमान में काफी अंतर है। दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का अंतर सामान्य अंतर नहीं होता, जिसे मानव शरीर ज्यादा जल्दी स्वीकार नहीं कर पाता और हम बीमार पड़ जाते हैं।
विज्ञापन

इधर, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि पश्चिम से आ रही हवाओं और ला नीना के शुरुआती दौर की वजह से तापमान में गिरावट आई है। इसलिए मैदानी इलाकों में दिन और रात के तापमान में गिरावट चल रही है।
बुजुर्ग रखें ज्यादा ख्याल
हल्द्वानी। डॉ. संदीप राज सक्सेना का कहना है कि इस समय दिन में गर्मी और रात को ज्यादा ठंड पड़ रही है, इसलिए बुजुर्गों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सुबह टहलने के दौरान हल्के गर्म कपड़े जरूर पहनें। साथ ही गर्म सूप आदि का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें