फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Riots: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड की तलाश जारी, एसएसपी ने दी जानकारी; अब तक इतने उपद्रवी गिरफ्तार

Mon, 12 Feb 2024 01:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Haldwani violence: रविवार को हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी की खबरें सामने आईं थी। हालांकि अब एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए साफ कर दिया है कि हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार सुबह से हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के दिल्ली से गिरफ्तार होने की चर्चा जोरों पर थी। लेकिन देर शाम एसएसपी पीएन मीणा ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया। कहा कि पुलिस अब्दुल मलिक को पकड़ने के लिए ठिकानों पर दबिश दे रही है।

अब्दुल मलिक पर आरोप हैं कि उसने ही बनभूलपुरा में बवाल कराया और उसके लोगों ने हल्द्वानी में पथराव और आगजनी की। साथ ही लोगों को थाना जलाने के लिए उकसाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मलिक पर आरोप है कि उसने बरेली से उपद्रवियों को बनभूलपुरा भेजा। पुलिस इन साक्ष्यों की तलाश कर रही है। अब्दुल मलिक की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस ने आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगाया है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Riots : नौकरी की तलाश में बिहार से हल्द्वानी पहुंचा था युवक, सिर में तीन गोली लगने से मौत; जांच शुरू
विज्ञापन

पुलिस उसकी तलाश में बरेली गई हुई है। हालांकि अब तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। रविवार दोपहर चर्चा उड़ी कि दिल्ली और उत्तराखंड की संयुक्त पुलिस ने अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा मामले में घर-घर तलाशी के दौरान 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 153 कारतूस बरामद हुए हैं, जिनमें से 99 कारतूस बनभूलपुरा थाने से चुराए गए थे। हिंसा के मास्टरमांइड अब्दुल मलिक के गिरफ्तार होने की बात से एसएसपी ने साफ इन्कार किया और कहा कि टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। इधर, हिरासत में लिए गए 90 लोगों से गौलापार में बनाई गई अस्थायी जेल में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
उपद्रवी गिरफ्तार
Next
AU ऐप में पढ़ें