फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Riots: सफाई कर्मचारियों ने लिया बड़ा निर्णय, बोले- हम नहीं जाएंगे बनभूलपुरा, मांगी सुरक्षा की गारंटी

Thu, 15 Feb 2024 01:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Haldwani Riots: हल्द्वानी हिंसा से लोग डरे हुए है। वहीं, बनभूलपुरा कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र कूड़े से पटा हुआ है पर सफाईकर्मियों ने जान का खतरा बताते हुए वहां सफाई करने से मना कर दिया है। 
विज्ञापन
haldwani violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बनभूलपुरा कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र कूड़े से पटा हुआ है पर सफाईकर्मियों ने जान का खतरा बताते हुए वहां सफाई करने से मना कर दिया है। बुधवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक बेनतीजा रही। आज दोबारा इस संबंध में बैठक होगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने सफाईकर्मियों से बनभूलपुरा क्षेत्र में जाने का कहा तो वे विरोध में उतर आए। उनके समर्थन में दोनों संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए। सफाई कर्मियों ने वहां काम करने से इनकार कर दिया। देर शाम नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई।

ये पढ़ें- Haldwani Hinsa: ...जिस मदरसे के कारण हुई हिंसा, उसकी पंजीकरण तक नहीं; अब सरकारी मशीनरी कस रहा शिकंजा

दोनों सफाई संगठनों ने कहा कि जब तक उन्हें सुरक्षा की गारंटी नहीं मिल जाती तब तक वह सफाई नहीं करेंगे। कहा कि सफाई करने के दौरान उनके साथ अप्रिय घटना के लिए नगर निगम जिम्मेदार रहेगा। इस बीच वार्ता बेनतीजा रही। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोबारा वार्ता की जाएगी। वार्ता के बाद हल निकालकर सफाई कराई जाएगी। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें