Haldwani News: अब्दुल मलिक को पुलिस दो मार्च को कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि पुलिस की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। पुलिस उससे पहले भी मलिक को जेल भेज सकती है।
हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को पुलिस दो मार्च को कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि पुलिस की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। पुलिस उससे पहले भी मलिक को जेल भेज सकती है। बाद में पूछताछ के लिए उसे दोबारा रिमांड पर लिया जा सकता है।
अब्दुल मलिक बहुत शातिर है। वह जांच में पुलिस को मदद नहीं कर रहा है। बार-बार बयान बदल रहा है। पुलिस का दावा है कि फिर भी उससे कई साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस ने कोर्ट से अब्दुल मलिक की पुलिस रिमांड दो मार्च तक ली हुई है। दो मार्च को कोर्ट में पेश कर जेल भेज सकती है।