फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Hinsa: मास्टरमाइंड मलिक के घर में मिले जिंदा कारतूस, जानिए और क्या मिला; जानकर रह जाएंगे दंग

Tue, 20 Feb 2024 09:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Haldwani Hinsa: अब्दुल मलिक के घर की कुर्की में पुलिस को कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस इनकी बैलिस्टिक जांच कराएगी। इसके बाद पता चलेगा कि ये कब फायर किए गए। उधर पुलिस को करीब एक दर्जन कारतूस भी मिले हैं। 
विज्ञापन
हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब्दुल मलिक के घर की कुर्की में पुलिस को करीब आधा दर्जन कारतूस के खोखे भी बरामद हुए हैं। पुलिस इनकी बैलिस्टिक जांच कराएगी। इसके बाद पता चलेगा कि ये कब फायर किए गए। उधर पुलिस को करीब एक दर्जन कारतूस भी मिले हैं। हालांकि पुलिस को मलिक के घर से कोई असलहा बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अब्दुल मलिक के घर की कुर्की दो दिन तक चली। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब्दुल मलिक के घर से लग्जरी फर्नीचर के अलावा कई कीमती सामान मिला था। पुलिस को घर की कुर्की के दौरान आधा दर्जन कारतूस के खोखे भी मिले हैं। इसके अलावा जिंदे कारतूस मिले हैं। पुलिस इन कारतूस के खोखे की बैलेस्टिक जांच कराएगी। जांच के बाद ये पता चलेगा कि ये कब चलाए गए और कौन से असलहे से ये चले।

ये पढ़ें- हल्द्वानी हिंसा: पहले भीड़ को उकसाया, फिर पुलिसकर्मी को बचाते हुए बनाया वीडियो; मौकिन की इस हरकत से सभी हैरान

उधर पुलिस ये भी जांच रही है कि मलिक के पास कहीं अवैध असलहा तो नहीं था। इसके अलावा जो कारतूस मिले हैं। पुलिस इसका पता लगा रही है कि ये कहीं हिंसा में प्रयोग करने के लिए तो नहीं लाए गए थे। कहीं मलिक ने तो अवैध असलहों के लिए कारतूस तो उपलब्ध नहीं कराए थे। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि अब्दुल मलिक के पास जो सामान मिला है। उसकी जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें