रामनगर। हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट सोमवार को भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी के घर पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों का हाल जाना, फोन पर एसएसपी से वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने का कहा। मीट वाहन चालक मारपीट प्रकरण में भाजपा नेता मदन जोशी के खिलाफ पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को भाजपा नेता के घर पहुंचे मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि पूरे मामले में मदन जोशी को फंसाया जा रहा है। आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव में आकर हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी से फोन पर बात की। उन्होंने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच करने का कहा। कहा कि पूरे प्रकरण में मदन जोशी कहीं भी मारपीट करते नजर नहीं आ रहे हैं। इस दौरान नगर अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, भरत तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
आरोपी के घर कुर्की के लिए आवेदन
रामनगर। इस पूरे प्रकरण में कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि भाजपा नेता मदन जोशी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी के घर की कुर्की के लिए भी कोर्ट में आवेदन दाखिल किया गया है। आदेश होते ही कार्रवाई की जाएगी।