फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिले में बीस हजार महिलाएं बनीं लखपति दीदी

Tue, 11 Nov 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले की 20 हजार महिलाएं लखपति दीदी योजना में शामिल हो गई हैं। भीमताल, ओखलकांडा, रामगढ़, रामनगर, हल्द्वानी, कोटाबाग और बेतालघाट ब्लॉक में एनआरएलएम से जुड़ी महिलाएं पहाड़ी दाल, बेकरी, मोमबत्ती, ऊन से बने कपड़े, खिलौने, रिंगाल की टोकरी, ऐपण, सजावटी सामग्री समेत अन्य हस्तशिल्प तैयार कर सरस बाजार, आउटलेट और बाजार में बेच रही हैं। इससे महिलाओं की आजीविका में वृद्धि हो रही है। एपीडी चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि जिले में 20 हजार महिलाएं लखपति दीदी योजना से जुड़ चुकी हैं। यह महिलाएं सालभर में एक लाख से तीन लाख तक की आय अर्जित कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें