तीसरे दिन ट्रांसपोर्ट कारोबार हुआ शुरू
तीसरे दिन ट्रांसपोर्ट कारोबार शुरू हुआ। स्पेयर पार्ट की दुकानें शाम चार बजे तक खुली रहीं। हालांकि पहले दिन रविवार को केवल 10 प्रतिशत ही कारोबार हुआ है। रविवार सुबह टीपी नगर से करीब 50 भार वाहन पर्वतीय जिलों के लिए सामग्री लेकर निकले। देवभूमि कुमाऊं ट्रक आनर्स वेलफेयर महासंघ कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि दो दिन में छह से सात करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। लेकिन रविवार को कुछ वाहन चालक पहाड़ को सामग्री लेकर निकले लेकिन उनकी संख्या काफी कम रही।
कफ्यूग्रस्त इलाके में हुई सब्जी की सप्लाई
नवीन सब्जी मंडी से रविवार को कर्फ्यूग्रस्त इलाके में सब्जी और अन्य सामग्री की सप्लाई हुई। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में मंडी टीम ने सुबह फोर्स के बीच कर्फ्यूग्रस्त इलाके में दो वाहनों में राहत सामग्री वितरित की। नवीन मंडी से भी रविवार को पहाड़ की ओर सब्जी और खाद्यान के वाहन गए। प्रभारी मंडी सचिव भुवन गोस्वामी ने बताया कि रविवार को दिल्ली, महाराष्ट्र समेत अन्य मैदानी इलाकों से छोटे-बड़े करीब सौ वाहनों में सब्जी और खाद्यान पहुंचा।
सहालग का सामान नहीं खरीद पा रहे लोग
सहालग सीजन के चलते पहाड़ की अधिकतर खरीदारी हल्द्वानी से ही होती है। तीन दिनों से बाजार बंद होने से हल्द्वानी समेत पहाड़ के लोग सहालग का सामान नहीं खरीद पा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि पहाड़ से लोग बार बार बाजार खुलने की तिथि पूछ रहे हैं। इधर सहालग वाले कई घरों से बाजार में कपड़े सिलाने दिए गए हैं। बाजार बंद होने से उन्हें कपड़े नहीं मिल पा रहे हैं। प्रदेश जीएसटी प्रभारी व्यापार मंडल प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने असमाजिक तत्वों को कठोर दंड देने के साथ ही सुरक्षा चौकसी बढ़ाते हुए बाजार को खोलना चाहिए।