फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान का हिंसा कनेक्शन: गलियों में घूमकर बांटे पैसे, उपद्रवियों के लिए की फंडिंग; पुलिस ने मांगे दस्तावेज

Fri, 23 Feb 2024 11:30 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

पुलिस ने हैदराबाद के सलमान को बुधवार को पूछताछ के लिए बनभूलपुरा थाने में बैठाया था। कई घंटे तक उससे पूछताछ की गई। पुलिस ने सलमान से कई प्रपत्र मांगे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान का हिंसा कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद के सलमान को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। उससे पुलिस ने कई प्रपत्र मांगे हैं। साथ ही पैसों का स्रोत भी पूछा है। उधर अन्य एजेंसी भी सलमान की जांच कर रही है।

पुलिस ने हैदराबाद के सलमान को बुधवार को पूछताछ के लिए बनभूलपुरा थाने में बैठाया था। कई घंटे तक उससे पूछताछ की गई। इसके अलावा अन्य एजेंसियों ने भी सलमान से पूछताछ की। बृहस्पतिवार को उसे इस शर्त पर छोड़ा गया कि जब पुलिस जांच के लिए बुलाएगी, तब उसे आना होगा। सूत्रों के अनुसार, कई सरकारी एजेंसियों ने सलमान खान से पूछताछ की है।

ये पढ़ें- हल्द्वानी हिंसा: सलमान खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, इंस्टाग्राम पर डाल रहा था भड़काऊ वीडियो

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि सलमान से प्रपत्र मांगे गए हैं। इसमें उससे एनजीओ के प्रपत्र, फंडिंग का स्रोत, आईटीआर, बनभूलपुरा क्षेत्र में कितने पैसे बांटे गए आदि की सूचना मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि, बनभूलपुरा क्षेत्र में पैसे बांटने और इंस्टाग्राम पर भड़काऊ वीडियो डालकर एक्शन-रिएक्शन लिखने वाले हैदराबाद के सलमान खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस जांच कर रही है कि वह कितनी रकम लेकर हल्द्वानी पहुंचा था। उसके पास यह पैसा कहां से आया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बांटी गई नकदी के स्रोत और सलमान के सोशल मीडिया एकाउंट पर डाले वीडियो की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें