गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार से शहर गणपति महोत्सव के रंग में रंग जाएगा। शहर में जगह-जगह गणपति बप्पा मोरया के जयकारें गूंजेंगे। इस वर्ष शहर में 20 से अधिक स्थानों प भगवान की प्रतिमाओं की विधीि-विधान से स्थापना की जाएगी।
महामंत्री दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 17 सितंबर को चित्रकला प्रतियोगिता, 19 सितंबर को ''रन फॉर गणेशा'', रामलीला मैदान में दही-हांडी प्रतियोगिता के साथ ही इसी दिन इंडिया गॉट टैलेंट विजेता की ओर से नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा। कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि 20 सितंबर रविवार को भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए रानीबाग पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से गणपति विसर्जन किया जाएगा। इसी दिन रामलीला ग्राउंड में दोपहर 1 बजे हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। प्रेस वार्ता में संरक्षक बद्री प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना, अशोक वाषणेय, राशि जैन सहित आदि मौजूद थे।
11:44 से 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
तृतीया तिथि सुबह 7:10 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी। ज्योतिष डॉ. नवीन जोशी ने बताया श्रीगणेश जी की स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजे से दोपहर तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:34 बजे तक रहेगा। पूजा के लिए मिट्टी, धातु अथवा गोबर से बनी प्रतिमा का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इस दिन चंद्र दर्शन नहीं करने का विधान है।