फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में उच्च शिक्षाकर्मियों की बेमियादी हड़ताल शुरू 

Tue, 06 Feb 2018 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  
विज्ञापन
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उच्चशिक्षा निदेशक समेत दो प्राचार्यों और एक असिस्टेंट प्रोफेसर के निलंबन से गुस्साए हल्द्वानी के उच्चशिक्षा कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। उच्चशिक्षा निदेशालय, एमबीपीजी कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय में चौथे दिन भी कामकाज ठप रहा। कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रानीखेत महाविद्यालय के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया तो द्वाराहाट में सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया गया। बागेश्वर में उपनल कर्मियों ने प्राचार्य कक्ष में तालाबंदी की। शेष जगह कार्य बहिष्कार के आह्वान का कोई असर नहीं रहा।

विज्ञापन


निलंबन वापसी न होने से नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को भी उप निदेशक को निदेशालय में नहीं घुसने दिया। एमबीपीजी कालेज के शिक्षकों ने भी हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने दूसरे दिन कॉलेज गेट पर धरना प्रदर्शन किया और शिक्षकों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने एक दिवसीय धरना देकर उच्चशिक्षा के अधिकारियों के निलंबन का विरोध किया।

 एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्रा मीमांशा आर्य को गलत दाखिला देने के मामले में पहली फरवरी को शासन ने उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. बीएस मेलकानी, एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद, देवीधूरा के प्राचार्य डॉ. एएस उनियाल, एमबीपीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एनके लोहनी को निलंबित कर दिया था। प्रवेश शुल्क लिपिक उपनल संविदा कर्मी दिनेश भाकुनी को हटाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


सोमवार को मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर उच्चशिक्षा कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। उच्चशिक्षा निदेशालय के गेट पर धरने पर बैठे मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने उपनिदेशक डॉ. केके पांडे को दफ्तर में नहीं जाने दिया जिसके कारण वह निदेशालय परिसर में ही बैठे रहे जबकि प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. सविता मोहन, उपनिदेशक डॉ. ललित प्रभा, सहायक निदेशक डॉ. अनुराग अग्रवाल सोमवार को देहरादून बैठक में गए थे। उच्चशिक्षा उत्तराखंड राजकीय महाविद्यालय मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संयुक्त मंत्री सुरेंद्र रौतेला बबली एवं कपिल कुमार ने सभी महाविद्यालयों में हड़ताल होने का दावा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें