रामनगर में जिप्सी चालक नवीन तिवारी का फाइल फोटो।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के नए जोन गर्जिया में रविवार सुबह सैलानियों को सफारी कराने के दौरान एक जिप्सी चालक के सीने में तेज दर्द हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिप्सी चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
टेड़ा रोड निवासी जिप्सी चालक नवीन चंद्र तिवारी (65) पुत्र जगन्नाथ तिवारी रविवार सुबह की पाली में साढ़े छह बजे गर्जिया जोन में दो सैलानियों को घूमाने ले गए थे। जब वह रिंगौड़ाचौड़ के पास जिप्सी रोककर सैलानियों को हिरन दिखा रहे थे, तभी उनके सीने में तेज दर्द हुआ। वाहन में बैठे गाइड विकास रावत ने पीछे से आ रही जिप्सी के चालक और पार्क प्रशासन को सूचना दी। दूसरे वाहन से नवीन चंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिप्सी चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी रमा तिवारी और तीन पुत्रियां हैं। बिजरानी रेंज के रेंजर राजकुमार ने बताया कि तेजी खांसी होने के बाद जिप्सी चालक के सीने में दर्द उठा था। उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।