गौला बैराज घूमने गए नेपालियों का दो युवक सामान लेकर भाग निकले। उन्होंने काठगोदाम पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि उनको घटना के बारे में जानकारी ही नहीं है। मोतीनगर लालकुआं निवासी नेपाली अपने परिवार को लेकर शुक्रवार को काठगोदाम स्थित एक शादी समारोह में गए थे।
इसके बाद परिवार के लोग गौला बैराज घूमने गए। यहां दो लोग बैग में सामान रखकर नहाने चले गए। इस बीच दो युवक नहाने पर नेपालियों को डांटने लगे। नेपालियों ने समझा कि दोनों बैराज के कर्मचारी हैं। इस बीच दोनों युवक बैग में रखा कैमरा और जेवरात लेकर चंपत हो गए। हालांकि नेपालियों ने उनका पीछा मंगलपड़ाव तक किया, लेकिन युवकों का पता नहीं चल सका। नेपाली दो दिन शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने में गए थे।