फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छोई और ढेला के दो रिजॉर्टों पर जीएसटी विभाग की टीम ने मारा छापा

Mon, 02 Nov 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। डेस्टिनेशन वेडिंग की आड़ में रामनगर के रिजॉर्ट में जीएसटी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। विभाग की छापामार कार्रवाई के दौरान ग्राम छोई और ढेला स्थित दोनों रिजॉर्टों में हुई जांच में करोड़ों रुपये के राजस्व अपवंचन के संकेत मिले हैं। कार्रवाई के दौरान एक रिजॉर्ट प्रबंधन ने 25 लाख रुपये राजकोष में जमा कराए, जबकि दूसरे रिजॉर्ट से महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

रविवार को राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त अनिल सिन्हा ने बताया कि छोई और ढेला स्थित दोनों रिजॉर्ट की बुकिंग, भुगतान के तरीकों और जीएसटी रिटर्न की निगरानी कर रही थी। जांच को आगे बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने छद्म पहचान अपनाई। टीम के सदस्य शादी समारोह की बुकिंग कराने वाले परिजनों के रूप में रिजॉर्ट पहुंचे और फरवरी 2027 में प्रस्तावित विवाह की बुकिंग कराने को लेकर बातचीत की। पूरी जानकारी जुटाने के बाद 30 अक्तूबर की सुबह 9:15 बजे अधिकारियों ने अपनी पहचान उजागर कर जांच शुरू की। बताया कि आशंका है कि रिजॉर्ट संचालक शादी समारोहों में दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं और उनसे होने वाली वास्तविक आय को जीएसटी विवरणियों में शामिल नहीं कर रहे थे। इससे बड़े पैमाने पर कर चोरी की गई। दोनों रिजॉर्टों में 31 अक्तूबर की रात आठ बजे तक जांच चली। इस दौरान एक रिजॉर्ट ने डीआरसी-03 के माध्यम से 25 लाख रुपये जमा कराए। वहीं दूसरे रिजॉर्ट से भौतिक अभिलेख और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की देखरेख में जब्त डिजिटल उपकरणों का विश्लेषण किया जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डॉ. हरि ओम वर्मा, शिवपाल सिंह, देवेश, आयुषी, तनुजा, आकाश, एजाज बेग, आकांक्षा, शशांक, भावना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें