फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गौलापार में भव्य उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। मां सूर्यदेवी सांस्कृतिक समिति के आयोजन में मंगलवार को इलाइट पब्लिक स्कूल मदनपुर गौलापार परिसर में उत्तरायणी कौतिक का आयोजन किया गया। महोत्सव में क्षेत्रीय लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, दायित्वधारी रेनू अधिकारी, समिति अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, पूर्व विधायक नवीन दुम्का और प्रकाश गरजोला ने किया।
विज्ञापन

अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल बताया। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने लोकनृत्यों और लोकवाद्यों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल, स्थानीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी, बच्चों के झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र रहे। समिति अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने कहा कि उत्तरायणी महोत्सव का उद्देश्य लोक परंपराओं को जीवित रखना और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना है। यहां राजेंद्र बिष्ट, उमेश चुफाल, किशोर चुफाल, बसंत सनवाल, शोभन राठौर, जगदीश नौला, कैलाश कन्याल आदि रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें