फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की समस्या को समझने के लिए जाऊंगा गांव

Sun, 01 Feb 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल का कहना है कि प्रदेश के वास्तविक विकास के लिए दूरस्थ गांव में बैठे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्या हल करना जरूरी है। बकौल राज्यपाल, ‘मैं खुद यह प्रयास करूंगा कि दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा कर आम जनता की समस्या को करीब से समझ सकूं’।
विज्ञापन


राजभवन में पत्रकारों से बातचीत में डा. पाल ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का भाईचारा, परिश्रम ही प्रदेश के विकास का माध्यम बनेगी। पिछली 25 जनवरी को निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम में आयोग अधिकारियों की ओर से राज्य में अब तक हुए चुनाव में बूथ कैप्चरिंग न होने और शांतिपूर्ण मतदान का श्रेय लेने पर उन्होंने कहा कि इसका श्रेय आयोग को नहीं प्रदेशवासियों को जाना चाहिए।

उन्होंने पर्यटन की संभवनाओं की बात करते हुए इसके आपेक्षित विकास के लिए प्रयास करने पर जोर दिया है। कहा शिक्षा के क्षेत्र में भी यहां कई कालेज और आदर्श विवि हैं, लेकिन जरूरत इस बात की है कि युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्स कराए जाएं।
विज्ञापन


केदारनाथ के सवाल पर उन्होंने कहा सर्द मौसम के चलते वहां के हालात काफी दुर्गम हैं। एयरफोर्स के माध्यम से ले जाई गई भारी मशीनरी से वहां पुनर्स्थापना के कार्य किए जा रहे हैं। इसी प्रकार प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी विकास हो रहा है। प्रदेश की जीडीपी में भी बढ़ोत्तरी प्रदेश के लिए अच्छे संकेत है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल की ओर से शुरू की गई खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी के बाद उन्हें आगे बढ़ाने के साथ और भी गतिविधियां कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें