उत्तराखंड के राज्यपाल बनने के बाद रविवार को पहली बार नैनीताल पहुंचे डा. केके पाल का अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया गया। कैलाखान हैलीपैड में चेयरमैन श्याम नारायण, डीएम दीपक रावत, एसएसपी सेंथिल अबुदई ने पुष्पगुच्छ देकर उनकी अगवानी की।
राजभवन में सचिव नगरी विकास डीएस गर्ब्याल, कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी, कमिश्नर अवनेंद्र सिंह नयाल डीआईजी जीएस मर्तोलिया, केएमवीएन के एमडी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर आयुक्त जगदीश कांडपाल, मुख्य अभियंता लोनिवि बीसी बिनवाल ने राज्यपाल का स्वागत किया।
राजभवन में राज्यपाल से हाईकोर्ट के न्यायाधीश यूसी ध्यानी, विधायक सरिता आर्या, मुक्त विवि के कुलपति सुभाष धूलिया, पूव सांसद डा. महेंद्र पाल, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, जिला बार एसोसिएशन के हरीशंकर कंसल, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, शेखर पाठक ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से जिले की कानून व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने राजभवन और गोल्फ ग्राउंड का भी निरीक्षण किया।