नैनीताल के होटल मनुमहारानी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सुप्रीम कोर्ट सीनियर अधिवक्ता कपिल सिब?
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। हरीश रावत मामले में पैरवी को नैनीताल पहुंचे पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि भाजपा की एकतरफा और मनमानी राजनीति का दौर जल्द ही खत्म होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जन समस्याओं से जुड़े रहकर जमीनी स्तर पर कार्य करते रहें, पार्टी भविष्य में सत्ता में शानदार वापसी करेगी।
हरीश रावत मामले की सुनवाई के लिए नैनीताल पहुंचे कपिल सिब्बल ने कहा कि देश वर्तमान में गंभीर आर्थिक मंदी से गुजर रहा है लेकिन सरकार इस पर कतई गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि आर्थिक हालातों से ध्यान भटकाकर भाजपा कश्मीर में हजारों लोगों को जेल में डाल कर और सीबीआई का दुरुपयोग कर कांग्रेस के नेताओं को जेल भेजकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है।
सिब्बल के नैनीताल पहुंचने पर पूर्व अध्यक्ष रेशम बोर्ड उत्तराखंड मुकेश महरा, पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस धीरज बिष्ट, सभासद पुष्कर बोरा, पूर्व सभासद कैलाश सिंह अधिकारी, छात्र नेता बंटू आर्य, संतोष रावत, मो. जुनैद, कृष्णा आर्या, कौशल शाह, धीरज कुमार, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, तारा गंगोला आदि ने स्वागत किया।