फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छह महीने से ओपीडी के खर्च पर चल रहा सरकारी अस्पताल

Tue, 14 Oct 2025 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। संयुक्त चिकित्सालय प्रशासन ओपीडी के पर्चे की राशि से अस्पताल संचालित करने को मजबूर है। अस्पताल को संचालित करने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से दो करोड़ रुपये की मांग की गई थी। लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी शासन की ओर से अस्पताल को बजट स्वीकृति नहीं हुआ है।
अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद टम्टा ने बताया कि अस्पताल को संचालित करने के लिए आउटसोर्स कर्मी की तनख्वाह, दवाएं, बिजली समेत आदि खर्च के लिए दो करोड़ रुपये की मांग की गई थी। एक अप्रैल से पीपीपी मोड हटने के छह माह बाद भी अस्पताल को बजट नहीं मिला है। फिलहाल ओपीडी के पर्चे से मिलने वाली राशि से दवा के बिल चुकाए जा रहे हैं। यहां लगभग 500 की ओपीडी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी पर्चा 20 रुपये का है। ऐसे में अस्पताल को हर दिन 10000 रुपये की आय होती है। सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि शासन से बजट की लगातार मांग की जा रही है। बजट मिलते ही अस्पताल को आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें