फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत पार्क से 30 फड़ कारोबारियों का सामान जब्त

विज्ञापन
नैनीताल के पंत पार्क में फड हटाने के बाद पालिका के वाहन में रखते हुए कर्मी। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल पंत पार्क क्षेत्र में सामान छोड़कर जाना फड़ कारोबारियों को भारी पड़ गया। एसडीएम के निर्देश पर पालिका टीम ने सोमवार सुबह कारोबारियों का सामान और ठेले ध्वस्त कर गाड़ियों में रखवाकर भेज दिया। इस दौरान कुछ फड़ कारोबारियों ने विरोध भी किया।
विज्ञापन

बीते रविवार को एसडीएम प्रतीक जैन ने पंत पार्क का निरीक्षण किया तो कारोबारियों ने अपना सामान तिरपाल से ढका था। एसडीएम ने फड़ कारोबारियों से सामान और ठेले रोजाना हटाने और लगाने के लिए कहा था। पर फड़ कारोबारी प्रशासन की अपील नहीं सुन रहे थे। इधर सोमवार को एसडीएम प्रतीक जैन ने पुलिस व पालिका टीम के साथ पंत पार्क का निरीक्षण किया। मौके पर फड़ कारोबारियों का सामान देख उन्हाेंने पालिका टीम से इसे उठवाने के निर्देश दिए। इस दौरान कई फड़ कारोबारी विरोध करने लगे। एसडीएम की सख्ती के आगे फड़ कारोबारियों की नहीं चली। पुलिस और पालिका टीम ने लगभग 35 फड़ कारोबारियों का सामान ध्वस्त कर दो ट्रक और एक पिकअप से हल्द्वानी भिजवा दिया। एसडीएम प्रतीक जैन ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां नगर पालिका ईओ अशोक कुमार वर्मा, कोतवाल डीआर वर्मा, हिमांशु चंद्रा, दीपराज, शिवराज नेगी, मोहन चिलवाल, शाकिर अली, जाकिर अली आदि थे।
खाद्य सामग्री के फड़ों से निकले चूहे
नैनीताल। पंतपार्क में खाद्य सामग्री बेचने वाले बंद फड़ों को एसडीएम ने खुलवाकर देखा तो उसमें चूहे दौड़ते मिले। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम जैन ने कहा कि दुकानदार लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण पर दुकानदारों को दी चेतावनी
नैनीताल। एसडीएम प्रतीक जैन ने निरीक्षण के दौरान तिब्बती बाजार, भोटिया बाजार और चार्ट पार्क के दुकानदारों को अतिक्रमण करने पर फटकार लगाई। उन्होंने दुकानदार और रेस्टोरेंट संचालकों को फटकार लगाते हुए एक दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें