फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के टी-ऑफ शॉट के साथ गोल्फ प्रतियोगिता शुरू 

Sat, 27 May 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
goolf - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने शुक्रवार को राजभवन स्थित गोल्फ मैदान में गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित ‘15वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट 2017’ का टी-ऑफ शॉट खेलकर शुभारंभ किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों की जानकारी दी। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने इस बात पर खुशी जताई कि हर वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ रही है। राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ को बढ़ावा दिए जाने के लिए इंडियन गोल्फ एसोसिएशन और उत्तराखंड गोल्फ मिलकर उत्तराखंड में गोल्फ को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन नैनीताल सहित उत्तराखंड की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ‘विशिष्ट पर्यटक स्थल’ के रूप में पहचान स्थापित करने में मददगार होगा। उन्होंने कहा कि वह राजभवन गोल्फ कोर्स को गोल्फ के शौकीन खिलाड़ियों, पर्यटकों के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य स्थल के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल की पहल पर इस बार 14 मई से ‘इंटर स्कूल टूर्नामेंट’ का आयोजन किया गया, जिससे गोल्फ को प्रोत्साहन मिल रहा है। इस बार के टूर्नामेंट के लिए देश के विभिन्न राज्यों से 118 गोल्फर्स नैनीताल पहुंच चुके हैं, जिनमें से शुक्रवार को 54 गोल्फर्स ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र के मौके पर मंडलायुक्त डी सेंथिल पांडियन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी निदेशक एएस नयाल, राज्यपाल के एडीसी(पी.)/गोल्फ क्लब के सचिव डॉ. वाईएस रावत, एडीसी आर्मी मेजर अनुज राठौर, गोल्फ कैप्टन कर्नल (रिटायर्ड) हरीश साह, केएमवीएन के जीएम टीएस मर्तोलिया के अलावा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, प्रायोजक, सह प्रायोजक संस्थानों के प्रतिनिधि और गोल्फर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें