फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महाविद्यालय की स्वर्ण जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पुरातन छात्र व शिक्षकों ने महाविद्यालय के बढ़ते शिक्षा स्तर पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि बीते 50 सालों में महाविद्यालय में नए पाठ्यक्रमों के साथ ही कई सुविधाओं का विकास हुआ है। प्राचार्य प्रो. एमसी पांडेय ने कहा कि जीवन में सफलता और मानसिक संतुलन का आधार उचित व्यवसाय का चयन है। उन्होंने व्यक्ति को अपनी रुचि, योग्यता और समाज की आवश्यकता के अनुरूप पेशा चुनने की बात कही और महाविद्यालय की स्वर्ण जयंती को शिक्षण जगत के लिए प्रेरणादायक बताया। कहा कि महाविद्यालय ने पांच दशकों की यात्रा में शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में जो प्रतिष्ठा अर्जित की है, वह पूरे उत्तराखंड सहित देश के लिए गौरव का विषय है। इस दौरान प्रो.बीसी मेलकानी, प्रो.संजय कुमार, प्रो.जीसी.पंत, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, मितेश्वर आनंद, आरसी पांडेय, छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें