फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई नजूल नीति का व्यापक प्रचार प्रसार करें : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मंडलायुक्त दीपक रावत ने मंडल के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नई नजूल नीति का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करें ताकि आम लोगों को इसकी सही जानकारी मिल सके। कहा कि जिन आवेदनों की 25 प्रतिशत राशि जमा हो गई है, उनका परीक्षण कर कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन

आयुक्त शुक्रवार को मंडल भर के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नई नजूल नीति पर बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिनके डिमांड नोट जारी होने हैं या संपूर्ण राशि जमा हो चुकी है, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। उन्होंने कहा कि नई नजूल नीति के अंतर्गत बीपीएल श्रेणी के प्राप्त आवेदनों पर विशेष परीक्षण करते हुए शीघ्र निपटाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह भंडारी, सचिव पंकज उपाध्याय के साथ ही कुमाऊं मंडल के सभी जिलाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें