फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लाडली को न्याय के लिए सड़क पर उतरीं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लाडली को न्याय दिलाने के लिए महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में पहुंची। छात्राओं ने मासूम को न्याय दिलाने और दरिंदे को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

छात्राओं का प्रतिनिधित्व कर रहीं अंजली उप्रेती ने कहा कि मेरी मासूम बच्ची के परिवार वालों से बात हुई थी। बच्ची को सिगरेट से दागा गया था। दुष्कर्म के बाद वीभत्स तरीके से उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद भी आरोपी पर दोष सिद्ध नहीं हुआ। यदि यह घटना किसी नामी परिवार के सदस्य के साथ होती तो न्याय मिल जाता। छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान परिसर में कुछ लोगों के चेहरे पर मुस्कान थी। इस पर छात्राओं ने उनके समक्ष जाकर नाराजगी जताई। कहा कि एक बच्ची के न्याय के लिए हम यहां आए हैं। सभी लोगों को इस विषय पर आवाज उठानी चाहिए जबकि आप लोग हंस रहे हो। इस दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने छात्राओं से वार्ता किया। छात्राओं ने मांगों का ज्ञापन उन्हें सौंपा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें