फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं विवि के मेधावियों में छात्राओं का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के चार नवंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारियों शुरू हो चुकी हैं। डीएसबी परिसर के एएन सिंह हाॅल में समारोह का आयोजन होगा। विवि ने मेधावियों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

सूची के अनुसार इस बार भी बेटियों का जलवा कायम है। प्रस्तावित सूची में करीब 90 प्रतिशत बेटियां हैं। इसके अलावा मानद उपाधियों के लिए निर्णय नहीं हो सका है। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया वेबसाइट पर अपलोड सूची में 86 मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इनमें 77 मेधावी छात्राएं हैं। इसमें ऐसी भी छात्राएं हैं, जो एक से अधिक मेडल हासिल करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें