पब्जी गेम खेलते-खेलते कर्नाटक की युवती और बाजपुर निवासी एक युवक के बीच दोस्ती हो गई। दोनों के बीच प्यार परवान ऐसा चढ़ा कि युवती घर छोड़कर बाजपुर चली आई और दोनों एक दूसरे के हो गए। इधर, कर्नाटक में परिजनों ने युवती के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई।
रविवार को कर्नाटक पुलिस युवती के परिजनों के साथ बाजपुर कोतवाली पहुंची। मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती से जानकारी ली। युवती ने शादी पंजीकृत का प्रमाणपत्र दिखाया। साथ ही उसने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया जिस पर कर्नाटक पुलिस परिजनों के साथ लौट गई।