फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: स्कूटी सवार नाबालिग ने किया कांड, लड़की को मारी जोरदार टक्कर, दोनों सड़क पर गिरे धड़ाम, एक भर्ती

Thu, 07 Dec 2023 06:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में एक स्कूटी सवार ने राह चलती लड़की को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लड़की को आसपास के लोगों ने बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर नें प्राथमिक इलाज के बाद घायल लड़की को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक स्कूटी सवार ने राह चलती लड़की को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीडी पांडे अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायल लड़की को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को मल्लीताल स्थित मोहन-को मार्ग में नैनीताल बैंक के समीप स्कूटी सवार ने कॉलेज को जा रही मल्लीताल निवासी एक लड़की को पीछे से टक्कर मार दी। स्कूटी की टक्कर से लड़की सिर के बल सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि स्कूटी सवार भी सड़क में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

राहगीरों ने घायल लड़की को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल की डॉ. दीपिका लोहनी ने सीटी स्कैन कराने के बाद लड़की को हायर सेंटर रैफर कर दिया। स्कूटी सवार नाबालिग बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें