फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की गाड़ियों में हो रही है घटतौली, शहर वासियों ने पकड़ी

विज्ञापन
राजेंद्र नगर लाइन नं02 में सिलेंडर में गैस कम निकलने पर स्थानिय लोगों द्वारा रोका गया गैस सिलेंडर ? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। गैस सिलिंडरों में घटतौली थमने का नाम नहीं ले रही है। एक सिलेंडर में दो-दो किलोग्राम तक गैस कम आ रही है। सोमवार को कुछ जागरूक लोगों ने घटतौली पकड़ी मगर बांट माप और पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। दोनों विभाग एक दूसरे की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ते दिखे।
विज्ञापन

सोमवार को राजपुरा क्षेत्र में लोगों ने इंडेन गैस से भरी गाड़ी से सिलिंडर लिया। सिलिंडर की तौल कराई गई तो सिलिंडर में दो किलोग्राम गैस कम पाई गई। कांग्रेसी नेता हेमंत साहू भी वहां पहुंच गए। उन्होंने दो और सिलिंडर तुलवाये तो इनमें भी गैस कम थी। घटतौली की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट और पूर्ति विभाग के अधिकारियों से की गई लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया। उधर, बांट माप निरीक्षक शांति भंडारी ने कहा कि उनके पास एक दरोगा का फोन आया था। जब तक वह मौके पर पहुंचती पुलिस और पूर्ति विभाग ने गाड़ी को छोड़ दिया। उधर, डीएसओ मनोज कुमार वर्मन ने बताया कि घटतौली की जांच करना बांट माप विभाग का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें