फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमल गांधार नाटक को सराहा

Mon, 28 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
कोमल गांधार नाटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में विश्व रंगमंच दिवस के मौके पर सिने अभिनेता निर्मल पांडे की स्मृति में नैनीताल आर्ट्स की प्रस्तुति कोमल गांधार नाटक का मंचन शैले हाल सभागार में हुआ। देर रात तक चले नाटक को दर्शकों ने बेहद सराहा। इसके लिए उन्होंने नाटक के आयोजकों की काफी सराहना भी की। यह नाटक महाभारत की पृष्टभूमि पर आधारित गांधारी के जीवन को प्रदर्शित करता है। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने यह दिखाने का प्रयास किया कि किस प्रकार एक छोटे से अंहम से इतने बड़े महाभारत का रूप ले लिया।
विज्ञापन


नाटक का निर्देशन युवा रंगकर्मी रितेश सागर ने किया था। नाटक में गांधारी की सशक्त भूमिका तनुजा आर्या, ममता आर्या, धृतराष्ट्र की नीरज डालाकोटी व दीपक सहदेव, भीष्म की वरिष्ठ रंगकर्मी राजेश आर्या, संजय की डा. मोहित सनवाल, शकुनी की कौशल साह, दुर्योधन की दीक्षय आर्या, सेवक की भूमिका मनोज साह टोनी ने निभाई। संगीत योगेश पंत व संतीश पांडे, रूप सज्जा मैनाज वारसी व शुभम, मंच सज्जा रितेश सागर व राहुल व दीपक, वस्त्र सज्जा तनुजा व ममता जबकि प्रकाश व्यवस्था में अनिल घिडियाल का सहयोग रहा।

इससे पूर्व अतिथियों यूके टाकीज प्रोडेक्शन हाउस मुम्बई के निर्माता पायल गोगा कपूर, हर्षवर्धन सनवाल, वचन सनवाल, कूर्मांचल बैंक के अध्यक्ष आलोक साह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन मिथिलेश पांडे ने किया। इस मौके पर केपी साह, इदरीश मलिक, भुवन बिष्ट, नासिर अली, संतोष कुमार, पीएल साह, गीता साह, कविता सनवाल, मंजू सनवाल,मदन मेहरा, भाष्कर बिष्ट,जगदीश जोशी,रवि कुमार,हरीश कुमार समेत नगर के संस्कृति व रंगकर्मी मौैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें