फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री नगर के पास बाघ पहुंचा, बकरा मारा

Tue, 24 Feb 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गायत्री नगर के पास बाघ पहुंच गया है। बाघ ने गायत्री नगर से करीब चार सौ मीटर दूर दमुवाढूंगा के जंगल में एक बकरा मार दिया। बाद में जानवर चरा रही महिलाओं के शोर किया तो बाघ जंगल में भाग गया।  पिछले साल दमुवाढूंगा जंगल के पास गायत्री नगर और आसपास के इलाके में तेंदुआ का मूवमेंट बना हुआ था। बाद में वन विभाग की टीम ने इलाके में स्वचालित कैमरा ट्रैप लगाया, लेकिन कोई मूवमेंट पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


अब इस इलाके में बाघ का मूवमेंट की आशंका है। आयकर विभाग में कार्यरत और गायत्री नगर निवासी भवानी शंकर शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे जब वह आफिस जाने की तैयारी कर रह थे, तो महिलाओं का शोर सुना। इन महिलाओं से बात की तो उन्होंने बताया कि गायत्री नगर से करीब 400 मीटर दूर दमवाढूंगा के जंगल में पशुओं को चराने गई थी, तभी बाघ ने हमला कर एक बकरा मार दिया। उन्होने शोर मचाया तो बाघ मारे गए शिकार को छोड़कर जंगल में भाग गया।
 
पहले भी आबादी के करीब आ चुके वन्यजीव
हल्द्वानी। 2010 में ब्लाक आफिस के पास तेंदुआ आ गया था। जिसे घंटों चल रेस्क्यू के बाद टीम ने काबू किया था। 12 फरवरी 2012 को बीच शहर में स्थित बद्रीपुरा में तेंदुआ पहुंच गया। था। हाल में फिर 12 फरवरी को गौला बैराज के पास तेंदुआ आ गया था, जिसने बाद में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें