फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्रोशिया से आत्मनिर्भरता की बुन रही कहानी

Wed, 29 Jul 2026 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हुनर और मेहनत के दम पर सहयोगिनी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कृतिका पोखरिया ने क्रोशिया के हस्तनिर्मित उत्पादों को नई पहचान दिलाई है। पिछले दो वर्षों से वह इन उत्पादों को बना रही है। साथ ही महिलाओं के साथ मिलकर आकर्षक हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों की मांग उत्तराखंड के साथ-साथ विदेश तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


समूह की महिलाएं क्रोशिया से फूल, सॉफ्ट टॉय, बैग, कार्डिगन, मफलर समेत कई उपयोगी और सजावटी उत्पाद तैयार करती हैं। इन उत्पादों की बिक्री में सोशल मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है। वर्तमान में समूह से 10 से 15 महिलाएं जुड़ी हैं जिन्हें इस कार्य से नियमित रोजगार मिल रहा है। कृतिका ने बताया कि गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइन के कारण उनके उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। समूह का सालाना कारोबार करीब छह लाख रुपये तक पहुंच चुका है। इससे महिलाओं की आय बढ़ने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें