फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हल्द्वानी रोड को बना दिया है कूड़ा डंपिंग जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुछ लोगों ने नैनीताल-हल्द्वानी रोड को कूड़ा डंपिंग जोन बना दिया है। अभी तक तो लोग सड़क से नीचे खाई में मिट्टी और कूड़ा ही फेंकते थे अब उन्होंने मीट की गंदगी भी क्षेत्र में फेंकनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नैनीताल हल्द्वानी रोड पर हनुमानगढ़ी से ताकुला क्षेत्र तक वन्य जीवों की भरमार है। साथ ही रोजाना दर्जनों लोग शाम को इस क्षेत्र में सूर्यास्त के खूबसूरत नजारे देखने पहुंचते हैं। काफी समय से लोग इस क्षेत्र में कूड़ा और घरों की गंदगी फेंक रहे थे। अब मीट के वेस्ट के ढेर लग गए हैं। दुर्गंध के कारण अब सड़क से निकलना दूभर हो गया है। नगर पालिका के अधिकारियों से इस विषय में बात की गई तो मामले की जानकारी न होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ दिया।
लावारिस कुत्ते भी क्षेत्र में पहुंचने लगे
नैनीताल। मांस के लोथड़े फेंकने के बाद नगर के लावारिस कुत्तों का झुंड भी यहां पहुंच गया है। जिसके चलते सुबह शाम आने जाने वाले लोगों को कुत्तों के हमला करने का डर रहता है। सूचना के बाद भी पालिका या प्रशासन ने क्षेत्र से गंदगी नहीं हटाई है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी नहीं है। मामले में मीट विक्रेताओं और अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी। भैंस नैनीताल में स्लाटर हाउस में कटती हैं। लेकिन उसका वेस्ट हल्द्वानी डंपिंग जोन में भेजा जाता है। यदि कोई क्षेत्र में ऐसा कर रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अशोक कुमार वर्मा, ईओ, नगर पालिका, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें