हल्द्वानी में एक सप्ताह से ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े में आग लगी है। धुएं से इंदिरा नगर, गौजाजाली, गौलापार क्षेत्र में धुआं फैल गया है। इस कारण लोगों काे दम घुटने, आंखों से पानी आने की शिकायत आ रही है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में ट्रेंचिंग ग्राउंड का कूड़ा एक सप्ताह से धधक रहा है। इससे उठ रहे धुएं से गौलापार, गौजाजाली और इंदिरानगर की 30 हजार की आबादी परेशान है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। संबंधित कंपनी के साथ ही नगर निगम के अधिकारी भी मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन
एक सप्ताह से ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े में आग लगी है। धुएं से इंदिरा नगर, गौजाजाली, गौलापार क्षेत्र में धुआं फैल गया है। इस कारण लोगों काे दम घुटने, आंखों से पानी आने की शिकायत आ रही है।
नगर निगम के अधिकारी जानकारी के बाद भी मूकदर्शक बने हुए हैं। नगर निगम ने लीगेसी वेस्ट का काम करने वाली कंपनी को ट्रंचिंग ग्राउंड दिया हुआ। शर्तों के अनुसार कंपनी ग्राउंड से कूड़ा नहीं हटाने तक उसकी पूरी देखभाल करेगी। आग लगने पर बुझाएगी लेकिन लगातार ट्रंचिंग ग्राउंड धधक रहा है। इसके धुएं से गौलापार की 10 हजार और इंदिरा नगर, गौजाजाली की 20 हजार की आबादी परेशान है।
विज्ञापन
इससे लोगों को खांसी के साथ-साथ आंखों में जलन हो रही है। इस मामले में नगर निगम आंखें मूंदे हुए है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि आग बुझ चुकी है। हल्का धुआं निकल रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग बुझाने का काम कंपनी का है। कंपनी आग बुझा भी रही है।