फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दैणा होया खोली का गणेशा...

Mon, 06 Oct 2025 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर एकत्रीकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने बांसुरी वादन के बीच कुमाऊंनी लोकगीत दैणा होया खोली का गणेशा... की मधुर ध्वनि में योगासन का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



मुख्य वक्ता संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार ने विजयदशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का दिन हैं। महिषासुर से लेकर रावण का वध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हुआ। भारत की परंपरा में इस दिन शस्त्रों की पूजा का विधान है।



कहा कि विजयदशमी के दिन प्रारंभ कार्य में विजय निश्चित है। इसी भाव के साथ डा. केशवराव बलीराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना के लिए भी इसी पावन दिन को चुना। संघ की स्थापना को 100 पूरे हो चुके हैं और 101 वें वर्ष में प्रवेश हो चुका है। स्वयंसेवकों ने देश और समाज के लिए जो किया वह एक लंबी गाथा है। संघ में निस्वार्थ भाव से समाज और देश की सेवा करना सिखाया जाता है इसलिए सेवा को गाया नहीं जाता है।
विज्ञापन





पंच परिवर्तन के बिंदु बताए : आलोक



सरकार्यवाह आलोक कुमार ने कहा कि संघ ने कुटुंबप्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्य बोध शामिल करते हुए पंच परिवर्तन के बिंदु बनाए हैं। इस विषय को लेकर संघ अभी 5.25 लाख परिवारों तक पहुंचा है। पंच परिवर्तन पांच प्रमुख सामाजिक और वैचारिक बदलावों का एक कार्यक्रम है जिसे हर घर तक पहुंचना है। हमारा समाज पुरातन काल से ही गौरवशाली रहा है। हिन्दू समाज को जाति, भाषा, क्षेत्र आदि के आधार पर तोड़ने का कार्य किया गया।



ये रहे मौजूद



प्रांत संघचालक डॉ बीएस बिष्ट, सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर, जिला संघ चालक डाॅ. नीलांबर भट्ट, नगर संघ चालक विवेक कश्यप, वरिष्ठ स्वयंसेवक जगन्नाथ पांडेय, वेद प्रकाश अग्रवाल, सह क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम, सह प्रांत प्रचार प्रमुख डा. बृजेश बनकोटी, सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख राजेश जोशी, सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख भगवान सहाय, सह विभाग प्रचारक डा. नरेंद्र, जिला प्रचारक जितेंद्र, जिला कार्यवाह राहुल जोशी, नगर प्रचारक प्रभाकर, विशंभर कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें