फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गजराज बिष्ट का स्वागत

Sat, 13 Feb 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट के हल्द्वानी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल एवं नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने कहा कि जनचेतना यात्रा से कांग्रेस बौखलाई है।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर अध्यक्ष विजय मनराल, नगर महामंत्री संजय दुम्का, प्रदेश प्रवक्ता डा. अनिल डब्बू, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, पुनीत लाल, चंदन बिष्ट, प्रताप बिष्ट, गणेश पंत, कमल मुनि जोशी, हरीश आर्य, ऋतु डालाकोटी, वंदना पंत, बीना जोशी, हरिमोहन मोना, भुवन भंडारी, निश्चल पांडे, जितेंद्र मेहता आदि मौजूद थे।
 
रामनगर। प्रथम बार रामनगर आगमन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ो और आतिशबाजी से स्वागत किया। इस दौरान बिष्ट ने कहा कांग्रेस से जनता का मोह भंग हो चुका है। जनता 2017 में बदलाव चाहती है, इसलिये भाजपा पूर्ण रूप से सत्ता में आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव में जुट जाने को कहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन नगरअध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथलाल चौधरी, जिला महामंत्री राकेश नैनवाल, सांसद प्रतिनिधि बसंती आर्या, जगमोहन सिंह बिष्ट, मान सिंह रावत, हरीश बेलवाल, गोविंद मनराल, पूरन नैनवाल, संगीत रस्तोगी, नितिन कुमार, राजू नैनवाल, शुभम बिष्ट, रामभरोसे लाल, भावना भट्ट, आशु नेगी, बसंत नेगी, रेनू डोगरा, माया रावत, सरिता मेहरा, नीमा नैनवाल, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें