फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फ्यूंली-बुरांश उत्सव’ में कई लोकगायक आएंगे

Wed, 21 Dec 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पीरूमदारा में 26 दिसंबर को ‘फ्यूंली-बुरांश उत्सव’ आयोजित होगा। इसमें उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी समेत कई जाने-माने कलाकार रंगारंग प्रस्तुति देंगे। इस दौरान उनकी टीम समेत प्रसिद्ध कुमाउंनी गायक विशन हरियाला, अनिल बिष्ट, दीपा पंत भी गढ़वाली, कुमाउंनी, जौनसारी संस्कृति से जुड़े गीत और नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक युवा चेतना मंच के संयोजक डीपी असवाल ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर एक बजे से किसान इंटर कॉलेज में शुरू होगा। कार्यक्रम का नाम पहाड़ के दो सुंदर फूलों बुरांश और फ्यूंली के नाम पर ‘फ्यूंली-बुरांश उत्सव’ रखा गया है। पुस्तक मेला भी लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें