फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सितंबर से बिना आईकार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

Sun, 04 Sep 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को प्रॉक्टरियल बोर्ड (शास्ता मंडल) की बैठक में निर्णय लिया गया कि छह सितंबर से प्रारंभ हो रही क्लासों के दौरान किसी भी हाल में बाहरी तत्वों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। दोपहर एक बजे से पहले सिर्फ आईकार्ड के आधार पर ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि अन्य कार्यों जैसे दाखिले, अंक तालिका वितरण, टीसी-सीसी आदि सभी कार्य एक बजे के बाद होंगे। बैठक में चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएस भाकुनी, डॉ. पूर्णिमा भटनागर, डॉ. कमल पांडे, डॉ. एएस उनियाल, डॉ. डीएस कुंवर, डॉ. एमएस मुनॉला, डॉ. शैलजा जोशी, डॉ. वीना मथेला, डॉ. एपी सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. महेश कुमार, डॉ. हेमंत शुक्ला समेत बोर्ड के सभी सदस्य उपस्थित थे।

बाद में चीफ प्रॉक्टर डॉ. भाकुनी ने महाविद्यालय के कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई। इसमें कर्मचारियों ने मांग रखी की कि उन्हें छात्रसंघ निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करनी है इसलिए उन्हें समय चाहिए।
विज्ञापन


उनकी इस मांग को देखते हुए चीफ प्राक्टर ने स्पष्ट किया किया कि दोपहर एक बजे से पूर्व सभी महाविद्यालय कर्मी अपने कार्यालय संबंधी कार्य संपादित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें