फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के तरकश में नया तीर

Sun, 04 Sep 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाजपा कोर कमेटी की भीमताल में हुई बैठक में कोर कमेटी ने चुनाव से पहले प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर जवाब दो-हिसाब दो पदयात्रा शुरू करने का फैसला किया गया। एक बार फिर भाजपा की निगाह अल्पसंख्यक मतों पर है।
विज्ञापन


कोर कमेटी ने अल्पसंख्यक और अन्य विशेष वर्गों को पार्टी से जोड़ने के लिए अनुसांगिक संगठनों को और अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया है। कोर कमेटी के दिन भर के मंथन के बाद देर शाम पार्टी प्रभारी श्याम जाजू ने मीडिया से मुखातिब हुए।

जाजू ने बताया कि बैठक में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी अब जवाब दो हिसाब दो के अभियान को छोड़ेगी। इसमें नेता और पदाधिकारी पदयात्रा करते हुये विधानसभा में घर-घर पहुंचेंगे। एक बार फिर भाजपा की निगाह अल्पसंख्यक मतों पर गई है।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक मत, अनुसूचित जाति और अन्य वर्गों को पार्टी से जोड़ने के लिए व्यापक संपर्क योजना तैयार की जाएगी। जाजू ने दावा किया कि कई और नये लोग पार्टी में आना चाह रहे हैं। जल्द ही इन लोगों को भी पार्टी से जोेड़ा जाएगा।

कमेटी ने विभिन्न प्रकोष्ठों के जरिए युवाओं तक पहुंचने और उन्हें संगठन से जोड़ने का काम करने पर जोर दिया। पार्टी के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई और आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इस बात का संकल्प लिया गया कि उत्तराखंड को उदासीनता, हताशा और निराशा के माहौल से बाहर निकाला जाएगा।

जाजू ने कोर कमेटी की बैठक में भाजपा के नेताओं के बीच किसी मतभेद को लेकर बातचीत होने से भी साफ इनकार किया। एक सवाल के जवाब में जाजू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण और अभियान समिति का प्रमुख चुनने संबंधी इस बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन


पार्टी प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए साथियों को साथ लेकर कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें