फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी का मामला: नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 15 May 2026 10:31 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रामनगर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के ग्राम पीरूमदारा क्षेत्र में नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति ने एक युवक से तीन लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आरके पुरम पीरूमदारा निवासी आनन्द सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात पीरूमदारा निवासी जीवन सिंह पुत्र भगवत सिंह से हुई। बताया कि आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे तीन लाख 80 हजार 14 जनवरी से 4 फरवरी के बीच ले लिए। आरोप लगाया कि आरोपी उसे नौकरी पर लगाने का झांसा देता रहा। जब काफ़ी समय बीत गया तो उसने पैसे वापस करने को कहा। आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे 20 अप्रैल तक का समय मांगा था। जब पीड़ित ने आरोपी को फ़ोन किया तो फ़ोन बंद कर आरोपी घर से फरार हो गया। 

कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है आरोपी 

पुलिस से मिले सूत्रों के अनुसार, आरोपी जीवन ने रामनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ समेत अन्य स्थानों के 10 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। आरोपी विधायकों के साथ जान पहचान का हवाला देकर रुपये ऐंठने का कार्य करता है।
विज्ञापन


अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दे रहा है आरोपी 

 पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी किसी व्यक्ति को नौकरी दिलाने, जबकि किसी को पैसे दोगुना करने समेत अलग-अलग तरीके से पैसे लेता था। आरोपी को ऑनलाइन जुआ खेलने की लत है जिसके चलते वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता है।

नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किस तरह की नौकरी दिलाने और कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर की है। - सुमित पांडेय, सीओ, रामनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें