फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीटीआर के परमिट के नाम पर फिर धोखाधड़ी

Sun, 14 Jun 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कुछ माह पूर्व कॉर्बेट टाईगर रिजर्व के परमिट में कूचरचना कर पर्यटकों से धोखाधड़ी करने के आरोपी ने फिर से परमिट के नाम पर धोखाधड़ी की है। पुलिस मामले में तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र निवासी अजय ने बताया कि कुछ माह पूर्व उन्होंने कॉर्बेट टाईगर रिजर्व (सीटीआर) के ढिकाला जोन में नाइट स्टे के लिए रामनगर के फरमान नाम के युवक से संपर्क किया। आरोप लगाया कि आरोपी ने ढिकाला में बुकिंग का खर्चा 40 हजार बताया। इसके बाद पर्यटक ने गूगल-पे से युवक को 25 हजार रुपये भेज दिए। इस पर युवक ने उनको कॉर्बेट का जाली परमिट बनाकर भेज दिया। दो दिन पहले अजय अपनी पत्नी के साथ रामनगर पहुंचे और वह एक रिजॉर्ट में ठहरे। उन्होंने परमिट भेजने वाले युवक को फोन किया तो उसने कॉल नहीं उठाई। पहले से ऑनलाइन बुक हो चुके ढिकाला में रुकने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में पर्यटक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पर्यटक से तहरीर मिलने का इंतजार है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि फरमान के खिलाफ कुछ माह पूर्व भी जाली परमिट जारी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें