फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार थानों के 14 हिस्ट्रीशीटर लापता 

Fri, 29 Sep 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शहर के चार थानों की पुलिस ने शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई। भौतिक सत्यापन के दौरान 14 हिस्ट्रीशीटर लापता पाए गए। अब पुलिस मौजूद हिस्ट्रीशीटरों की संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाएगी। 
विज्ञापन

सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल ने शहर के चार थानों को हिस्ट्रीशीटरों की स्थिति का भौतिक सत्यापन करने, उनकी संपत्ति का पता लगाने का निर्देश दिए थे।

इसी आधार कोतवाली थाने में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार कुल्यालपुरा निवासी जगदीश सिंह उर्फ जग्गा, टनकपुर रोड निवासी भजन सिंह, तिकोनिया निवासी अमर सिंह, बरेली रोड लीसा फैक्ट्री के पास मंडी निवासी बंशीलाल लापता पाए गए। छानबीन से पता चला कि ये काफी दिनों से घर नहीं आए हैं। कोतवाली में निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह अधिकारी, आनंद सिंह चिलवाल, सुरेंद्र कुमार उर्फ के के उर्फ बबलू, विक्की, कुंदन सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, मोहित श्रीवास्तव, हिमांशु पाठक उर्फ काले खां, हरीश सिंह नेगी उर्फ बंटी मौजूद रहे। तीन हिस्ट्रीशीटर जेल में बंद हैं।

मुखानी थानाध्यक्ष कमाल हसन के अनुसार आरटीओ रोड निवासी प्यारे, रूपनगर निवासी प्रमोद चंद्र उर्फ बुंडा लापता हैं। परिजनों का कहना है कि प्रमोद 1998 से दिखाई नहीं दिया है। पांच हिस्ट्रीशीटर थाने में परेड करने के लिए मौजूद रहे। बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार 24 हिस्ट्रीशीटर भौतिक सत्यापन के लिए परेड में शामिल हुए। पांच हिस्ट्रीशीटरों का पता नहीं चल सका हैं। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी के अनुसार अयूब, गयाप्रसाद उर्फ पप्पू, छोटे उर्फ हनीफ, आकाश जायसवाल उर्फ लादेन, नईम लापता हैं। काठगोदाम थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के अनुसार सात हिस्ट्रीशीटरों में से तीन जेल में बंद हैं। पिथौरागढ़ निवासी रवि पाठक, कालाढूंगी निवासी विमल गुप्ता लापता हैं। विमल का 1995 से पता नहीं चल सका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें