फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के हमले में पांच माह में चार की मौत: दो घायल, रामनगर रेंज की आमपानी बीट में टाइगर के हमले में युवक की मौत

Tue, 27 May 2025 11:13 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

कॉर्बेट नेशनल पार्क रामनगर व उससे सटे वन प्रभागों में बाघ के हमले में पांच माह चार लोगों की मौत हुई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार्बेट समेत उससे सटे वन प्रभागों में बाघों का कुनबा तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
अस्पताल में परिजनों से वार्ता करते एसडीओ मनीष जोशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट नेशनल पार्क रामनगर व उससे सटे वन प्रभागों में बाघ के हमले में पांच माह चार लोगों की मौत हुई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार्बेट समेत उससे सटे वन प्रभागों में बाघों का कुनबा तेजी से बढ़ा है। इसके चलते बाघों के बीच आपसी संघर्ष तो बढ़ा ही, मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले भी तेजी से बढ़े हैँ। जनवरी माह से अब तब बाघों ने अलग-अलग वन प्रभागों में छह घटनाओं को अंजाम दिया है। इसमें रामनगर वन प्रभाग में हुई दो घटनाएं में लोगों की मौत हुई है। कार्बेट व तराई पश्चिमी वन प्रभाग में हुई दो-दो घटनाओं में दो की मौत हुई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Ramnagar: दस लाख तस्वीरों में छिपीं धारियां खोलेंगी बाघों के कुनबे का राज, 400 कैमरे लगाए; फेस-4 विधि से गणना

ये हुई घटनाएं

8 जनवरी- ओखलढूंगा में शांति देवी की मौत।

9 जनवरी- सांवल्दे बीट में प्रेम सिंह बीट वॉचर मौत।

10 जनवरी- को देचौरी रेंज में भुवन चंद्र बेलवाल की मौत।

13 फरवरी- को सांवल्दे बीट में गणेश पवार घायल।

12 अप्रैल- को आमपानी में यशपाल सिंह घायल।

26 मई- आमपानी बीट में विनोद कुमार की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें