फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वनों और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कॉर्बेट में बनेंगी चार नई चौकियां

Sat, 13 Dec 2025 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट नेशनल पार्क में वनों और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए चार नई चौकियां बनाई जाएंगी। इसके लिए शासन ने 80 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। जल्द ही पार्क प्रशासन की ओर से चौकियों को स्थापित करने के लिए स्थान का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

कॉर्बेट नेशनल पार्क में वर्तमान में 170 वन चौकियां मौजूद हैं। वहीं पार्क में अन्य चौकियों की आवश्यकता को देखते हुए पार्क प्रशासन ने चार नई चौकियां बनाने का प्रस्ताव भेजा था। शासन की ओर से चार चौकियों के निर्माण के लिए 80 लाख रुपये की स्वीकृत प्रदान की है। इसमें दो चौकी कालागढ़ टाइगर रिजर्व जबकि दो चौकियां कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में स्थापित की जाएंगी। इसके लिए दोनों टाइगर रिजर्व में स्थानों का चयन शुरू कर दिया गया है। जल्द ही स्थान चयनित होते ही चौकियों का निर्माण किया जाएगा। संवाद
कोट
चार चौकियों को बनाने के लिए शासन ने 80 लाख रुपये मंजूर किए हैं। चौकियों में चार से पांच वन कर्मियों के रहने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही रसोई, शौचालय समेत बिजली के लिए सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। - डॉ. साकेत बडोला, निदेशक, सीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें