बेतालघाट (नैनीताल)। आखिरकार लंबे समय बाद बेतालघाट क्षेत्र में 55 करोड़ की लागत के चार झूलापुल बनने जा रहे हैं। झूलापुलों के लिए धनराशि स्वीकृत होने के साथ इसी हफ्ते से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
बता दें कि बेतालघाट ब्लॉक के रोपा गांव में पिछले 15 सालों से झूलापुल की मांग चली आ रही थी। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य के प्रयासों से बेतालघाट क्षेत्र में चार झूलापुल और और एक मोटर पुल स्वीकृति होने के साथ धनराशि मिल गई है। विश्व बैंक के सहायक अभियंता आरपी पांडे ने बताया कि घिरोली मोटर पुल 5.5 करोड़, तिवारीगांव-घघरेटी झूलापुल 12 करोड़, रोपा-बेतालघाट के बीच झूलापुल 7.5 करोड़, खेराली-अमेल के बीच पुल 11 करोड़ और तल्लीसेटी और सिमतया के मध्य 6.75 करोड़ की लागत से पुल बनेगा। साथ ही तिवारीगांव और अमेल पर बनने वाले दो झूलापुल 10 करोड़ से अधिक लागत के होने के कारण पीपीपी मोड के तहत बनेंगे, जबकि तीन अन्य पुलों का निर्माण यूडीआरपी खंड हल्द्वानी करेगा। कहा कि पुलों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। संवाद