फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: साहस व वीरता की गाथा सुन गदगद हुए पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। फिफ्थ गार्ड्स के गौरव सेनानियों ने शनिवार को युद्ध सम्मान दिवस की डायमंड जुबली धूमधाम से मनाई। साहस व वीरता की गाथा सुनकर पूर्व सैनिक व उनके परिजन गदगद नजर आए। इस दौरान शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। लालडांठ स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि छह सितंबर 1965 को फिफ्थ गार्ड्स ने भारत-पाक युद्ध के दौरान पंजाब क्षेत्र के लाहौर दिशा में बहादुरी के साथ दुश्मन का मुकाबला किया था। इसी दिन बर्की एरिया से पाकिस्तानियों को मार भगाया और वहां पर अपना अधिकार कर लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सूबेदार मेजर (सेनि.) शंकर दत्त पाठक, सूबेदार मेजर (सेनि.) चंद्र दत्त कांडपाल, कैप्टन (सेनि.) केसर सिंह नेगी, चंद्र सिंह कन्याल, तारा चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, हवलदार (सेनि.) जीवन सिंह, राजेंद्र शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें