फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिरसिंग्या सड़क निर्माण को वन मंत्रालय की स्वीकृति

Sat, 06 Dec 2025 02:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। वन मंत्रालय से सड़क निर्माण को सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के साथ आजादी के बाद से सड़क निर्माण की आस लगाए धारी ब्लॉक के बबियाड़ स्थित बिरसिंग्या गांव के ग्रामीणों में उम्मीद जग गई है। सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के साथ प्रधानमंत्री सड़क योजना के चौथे चरण के लिए चयनित सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या हल कराने के लिए मुख्यमंत्री, सांसद और अधिकारियों से मांग की थी। उन्होंने बताया कि वन मंत्रालय से सड़क निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। पांच किमी सड़क निर्माण का चयन पीएमजीएसवाई चौथे चरण के लिए भी हो चुका है। जल्द सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि वन मंत्रालय से स्वीकृति मिल चुकी है। सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई चौथे चरण के तहत होना है। पीएमजीएसवाई के तहत अगर सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया गया तो लोनिवि की ओर से डीपीआर शासन को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें