फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Forest Fire: फिर धधकने लगे जंगल...चारों तरफ धुआं, सड़क तक पहुंची आग; सिलेंडर लेकर भागे लोग, अफरा-तफरी

Wed, 12 Jun 2024 02:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल-हल्द्वानी रोड में रूसी बाईपास के अस्थाई पार्किंग स्थल के समीप जंगल में भीषण आग लग गई। जंगल में लगी आग जब दुकान और पर्यटन पुलिस चौकी तक पहुंची तो लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल-हल्द्वानी रोड में रूसी बाईपास के अस्थाई पार्किंग स्थल के समीप जंगल में भीषण आग लग गई। जंगल में लगी आग जब दुकान और पर्यटन पुलिस चौकी तक पहुंची तो लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने वन विभाग व दमकल को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल की ओर से पानी की बौछार करने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। 

विज्ञापन


 

आग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार नैनीताल-हल्द्वानी रोड में रूसी बाईपास के समीप नीचे सौलिया गांव में मंगलवार की रात को किसी अराजक तत्व ने जंगल मे आग लगा दी। चीड़ का जंगल होने के चलते बुधवार सुबह तक आग तेजी से जंगल में फैली और विकराल रूप ले लिया। तेजी से ऊपर अस्थाई पार्किंग स्थल व पर्यटन पुलिस चौकी की ओर बढ़ती आग को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं बाईपास में दुकान तक आग पहुंचने पर सिलेंडर निकालकर बाहर फेंके गए। वहीं पार्किंग कंट्रोल रूम से कंप्यूटर व सीसीटीवी मॉनिटर भी बाहर निकालने पड़े। मौके पर पहुंची वन विभाग व दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल की ओर से आग में पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

ये पढ़ें- PHOTOS: जंगल की आग से स्कूल में फर्नीचर, कंप्यूटर और दस्तावेज जले, पांच तस्वीरों में देखिए नजारा
 
विज्ञापन

आग - फोटो : अमर उजाला
वहीं वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। इस दौरान एसपी सिटी अपराध व यातायात हरबंस सिंह के साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। इधर वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि जंगल मे लगी आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है, जल्द ही आग पर काबू पा लिया जायेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें